Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan Forest Guard Recruitment 2026: RSSB ने 785 पदों के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, 12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई, ऐसे करें आवेदन

Rajasthan Forest Guard Recruitment 2026
X

Rajasthan Forest Guard Recruitment 2026

Rajasthan Forest Guard Recruitment 2026: जयपुर: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने वन विभाग में वनपाल (फॉरेस्टर), वनरक्षक (फॉरेस्ट गार्ड) और सर्वेयर पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 785 रिक्त पद भरे जाएंगे, जिनमें वनपाल के 259, वनरक्षक के 483 और सर्वेयर के 43 पद शामिल हैं। अभी आवेदन तिथियों की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन आयोग जल्द ही विस्तृत अधिसूचना जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू करने वाला है।

Rajasthan Forest Guard Recruitment 2026: योग्यता मानदंड: वनपाल पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) पास होना आवश्यक है। वनरक्षक के लिए 10वीं पास पर्याप्त है। सर्वेयर पद के लिए 12वीं के साथ सिविल सर्वे में आईटीआई सर्टिफिकेट या सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा अनिवार्य है। सभी पदों के लिए देवनागरी लिपि में हिंदी लेखन का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की जानकारी जरूरी है। आयु सीमा वनपाल एवं वनरक्षक के लिए 18 से 40 वर्ष तथा सर्वेयर के लिए 18 से 24 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्गों को आयु में छूट मिलेगी।

Rajasthan Forest Guard Recruitment 2026: आवेदन शुल्क: सामान्य व क्रीमी लेयर ओबीसी/एमबीसी उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये तथा एससी/एसटी, नॉन-क्रीमी लेयर ओबीसी/ईडब्ल्यूएस व दिव्यांगों के लिए 400 रुपये निर्धारित है। अन्य राज्यों के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सामान्य श्रेणी में 600 रुपये शुल्क देना होगा।

Rajasthan Forest Guard Recruitment 2026: शारीरिक मापदंड: पुरुषों की न्यूनतम ऊंचाई 163 सेमी (छाती 84 सेमी, 5 सेमी फैलाव सहित) तथा महिलाओं की 150 सेमी (छाती 79 सेमी) होनी चाहिए। एसटी वर्ग को ऊंचाई में छूट दी गई है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में पुरुषों को 4 घंटे में 25 किमी और महिलाओं को 16 किमी पैदल चलना होगा।

Rajasthan Forest Guard Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन
-पहले आप आधिकारिक SSO पोर्टल पर sso.rajasthan.gov.in जाएं।
-अपने SSO ID से लॉगिन करें। (यदि नए हैं, तो वन टाइम रजिस्ट्रेशन - OTR पूरा करें और शुल्क का भुगतान करें)
-“वनपाल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करें” पर क्लिक करें।
-सत्यापन के लिए अपना CET (वरिष्ठ माध्यमिक)-2024 आवेदन क्रमांक दर्ज करें।
-व्यक्तिगत, शैक्षणिक और श्रेणी विवरण के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।
-निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज (फोटो, हस्ताक्षर, प्रमाण पत्र) अपलोड करें।
-आवेदन को अंतिम रूप से सबमिट करें और आवेदन आईडी नोट कर लें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019