Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan Crime News : गाँव की विधवा महिला के घर कूदा कॉन्स्टेबल.....जानें पूरा मामला

Rajasthan Crime News : गाँव की विधवा महिला के घर कूदा कॉन्स्टेबल.....जानें पूरा मामला
X

Rajasthan Crime News : गाँव की विधवा महिला के घर कूदा कॉन्स्टेबल…..जानें पूरा मामला

Rajasthan Crime News :

धौलपुर राजस्थान, राकेश कुमार गोस्वामी

Rajasthan Crime News : धौलपुर। पुलिस लाइन में तैनात एक कांस्टेबल ने अपने ही गांव के ग्रामीणों से मसाज के लिए लड़कियां उपलब्ध कराने की मांग कर दी। इसके एवज में 1 हजार रुपए देने का लालच भी दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने एसपी से शिकायत कर दी। ग्रामीणों ने पंचायत बुलाई। इसमें कॉन्स्टेबल ने सभी ग्रामीणों से हाथ जोड़कर माफी मांग ली।

MP Betul Breaking : ईवीएम और मतदान कर्मियों को लेकर लौट रही बस में लगी भीषण आग…देखें वीडियो

Rajasthan Crime News : ग्रामीणों ने कॉन्स्टेबल पर आरोप लगाते हुए बताया कि पूर्व में भी कॉन्स्टेबल गांव की ही एक विधवा महिला के घर में कूद गया था। जिस मामले में ग्रामीण स्तर पर हुई पंचायत के बाद कॉन्स्टेबल ने माफी मांगी थी।

ग्रामीणों ने बताया कि एक बार फिर से कॉन्स्टेबल ने गांव की ही रहने वाले गुड्डू पुत्र जगदीश से फोन कर अधिकारियों के लिए गांव की लड़की उपलब्ध कराने की मांग की। जिसके बाद गांव में हुई पंचायत में कॉन्स्टेबल ने फिर से माफी मांगी।

Chhattisgarh News : अन्य चुनावी राज्यों को भेदने की तैयारी में राजनैतिक दल…..

एसपी ऑफिस पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि कॉन्स्टेबल द्वारा उनके गांव की महिलाओं को मसाज के लिए उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है। जिसको लेकर उन्होंने एसपी से मुलाकात कर कॉन्स्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019