Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan Congress: राजस्थान कांग्रेस ओबीसी विभाग में संगठनात्मक पुनर्गठन की तैयारी, कार्यकर्ताओं से मांगा ब्यौरा

Asian News
Congress
X

Congress

Rajasthan Congress: जयपुर: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग ने संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के निर्देश पर जिला स्तर तक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का पुनर्गठन किया जाएगा।

Rajasthan Congress: ओबीसी विभाग के चेयरमैन हरसहाय यादव ने सभी जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों को पत्र लिखकर उनके समर्पण और सेवाओं के लिए आभार जताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक योग्यता, सामाजिक और संगठनात्मक अनुभव के साथ अब तक किए गए कार्यों का ब्यौरा मांगा है।

Rajasthan Congress: यादव ने पत्र में स्पष्ट किया कि यह जानकारी अनिवार्य रूप से भेजनी होगी ताकि पुनर्गठन समय पर पूरा हो सके। कार्यकर्ताओं को किसी भी स्पष्टीकरण के लिए विभाग से सीधे संपर्क करने को कहा गया है। यह कदम संगठन को और मजबूत करने के लिए उठाया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019