Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raja Raghuvanshi Murder Case: राज कुशवाह महज मोहरा, सोनम के दिल में था कोई और.... किसी तीसरे के साथ भागने वाली थी सोनम

Raja Raghuvanshi Murder Case
X

Raja Raghuvanshi Murder Case

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर: मेघालय में इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच में रोज़ नए खुलासे हो रहे हैं। इस सनसनीखेज मामले में राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी, राज कुशवाह और तीन अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शुरुआत में माना जा रहा था कि सोनम और राज के बीच प्रेम संबंध थे, और सोनम ने राज के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की ताकि दोनों शादी कर सकें। लेकिन अब इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है, क्योंकि पुलिस को शक है कि सोनम किसी तीसरे शख्स के साथ भागने का प्लान बना रही थी, जिसके बारे में राज को कोई जानकारी नहीं थी।

Raja Raghuvanshi Murder Case: पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनम ही इस हत्याकांड की असली मास्टरमाइंड हो सकती है। उसने राज कुशवाह को प्यार का झांसा देकर मोहरा बनाया, जबकि अन्य आरोपियों को पैसे का लालच दिया। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम ने सभी आरोपियों को अपने जाल में फंसाकर राजा की हत्या करवाई। राज को लगता था कि सोनम उससे प्यार करती है, लेकिन पुलिस को अब संदेह है कि सोनम का असली मकसद किसी तीसरे व्यक्ति के साथ भागना था। इस तीसरे शख्स की पहचान अभी तक सामने नहीं आई है।

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम के परिवार और उनकी प्लाईवुड कंपनी के सहकर्मियों का दावा है कि सोनम और राज के बीच प्रेम संबंध नहीं थे। सोनम के भाई गोविंद ने बताया कि राज सोनम को ‘दीदी’ कहता था और सोनम उसे तीन साल से राखी बांध रही थी। अगर यह सच है, तो सवाल उठता है कि सोनम ने अपने पति की हत्या किसके लिए की? शिलॉन्ग पुलिस अब क्राइम सीन को रीक्रिएट करने के लिए आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाएगी और सोनम को इंदौर लाकर यह जांच करेगी कि हत्या के बाद वह कहां थी और किनसे मिली।

Raja Raghuvanshi Murder Case: पुलिस ने जब सोनम और राज को वीडियो कॉल पर आमने-सामने कराया, तो सोनम रोने लगी और उसने गुनाह कबूल कर लिया। जांच में नए सबूत जुटाए जा रहे हैं, और पुलिस को उम्मीद है कि इस मामले में और बड़े खुलासे होंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019