Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

राजधानी के हर्षित सिंघानिया ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय पैरा एथलीटों को दी बधाई

राजधानी के हर्षित सिंघानिया ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय पैरा एथलीटों को दी बधाई
X

रायपुर: राजधानी के युवा समाजसेवी हर्षित सिंघानिया ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय पैरा एथलीटों की शानदार उपलब्धियों पर उन्हें बधाई दी। इन खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण, 5 रजत, और 7 कांस्य पदक जीतकर देश का नाम उजागर किया है।

सिंघानिया ने कहा, "इन एथलीटों ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से देश का मान बढ़ाया है। उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि कठिन परिश्रम से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।"

उन्होंने यह भी कहा कि यह उपलब्धि केवल खिलाड़ियों की नहीं, बल्कि पूरे देश की है। सिंघानिया ने इन एथलीटों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और आशा व्यक्त की कि वे आने वाले समय में भी इसी तरह की शानदार उपलब्धियां हासिल करेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019