Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर : 6 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल, कामकाज ठप.......

Puja Rahi
रायपुर : 6 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल, कामकाज ठप.......
X

रायपुर : रायपुर नगर निगम के नियमित और अनियमित कर्मचारियों ने अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर आज से सामूहिक हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के चलते नगर निगम का सारा कामकाज ठप हो गया है। कर्मचारी नगर निगम के मुख्य द्वार पर एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगें हैं कि प्रत्येक माह की 1 तारीख को वेतन का भुगतान ट्रेजरी माध्यम से सुनिश्चित किया जाए और नगरीय निकायों में अन्य विभागों की तरह ओल्ड पेंशन योजना लागू की जाए। इसके अलावा अन्य मांगों को लेकर कर्मचारियों ने नगर निगम आयुक्त के नाम पर ज्ञापन सौंपा है।

मुख्य बिंदु:

  • हड़ताल का कारण: 6 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों का विरोध।
  • मुख्य मांगें : समय पर वेतन भुगतान।
  • ओल्ड पेंशन योजना लागू करना।
  • प्रदर्शन स्थल : नगर निगम मुख्यालय, रायपुर।
  • प्रभाव : नगर निगम के कामकाज पर पड़ा असर।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होती है, तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन किया जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019