Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur Railway Station: अब TTE भी दे सकेंगे जनरल ​टिकट, रायपुर स्टेशन में UTS टिकटिंग सेवा स्टार्ट, चलते फिरते काउंटर से यात्रियों को मिलेगी राहत

Raipur Railway Station
X

Raipur Railway Station

Raipur Railway Station: रायपुर। रेलवे स्टेशन पर अब आपको टिकट के लिए लंबी लाइनों में खड़े होकर मारामारी नहीं करनी पड़ेगी। दरअसल रायपुर के रेलवे स्टेशन में बुधवार को UTS टिकटिंग सेवा की शुरुआत रायपुर रेल मंडल के डीआरएम दयानंद ने की।

Raipur Railway Station: रायपुर रेलवे स्टेशन में अब टिकट काउंटर के स्टाफ ही नहीं बल्कि TTE भी हाईटेक तरीके से रेलयात्रियों को टिकट दे सकेंगे। रायपुर रेलवे स्टेशन पर 5 TTE स्टाफ को मोबाइल UTS टिकटिंग उपकरण दिए गए हैं। इस उपकरण के माध्यम से TTE सीधे रेलयात्रियों को टिकट दे सकेंगे।

Raipur Railway Station: क्या है यूटीएस टिकटिंग सेवा

भारतीय रेलवे की एक ये डिजिटल सेवा है, जिसमें यात्री UTS मोबाइल ऐप के जरिए सामान्य डिब्बों के लिए अनारक्षित टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और सीज़नल टिकट खरीद सकते हैं। यह ऐप अनारक्षित ट्रेन टिकट खरीदने की प्रक्रिया को आसान और फास्ट बनाता है, जिससे यात्रियों को टिकट काउंटर पर लगने वाली लंबी कतारों से बचाया जा सकें।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019