Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur Chhattisgarh : पत्र पर सियासत....आखिर क्या हैं मामला, पढ़े पूरी खबर

Raipur Chhattisgarh
X

Raipur Chhattisgarh

Raipur Chhattisgarh : रायपुर : बीजेपी सांसद , विधायक खुद अपनी सरकार को खत लिख आड़े हाथ ले रहे है ... अब सरकार को लिखे खत पर प्रदेश मे सियासत गरमा गई है...किसी पत्र में सीमेंट की बढ़ी कीमतों को लेकर नाराजगी है तो कहीं CCTV कैमरे नहीं लगा होने को लेकर सवाल है...

कांग्रेस ने इसे लेकर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है... कांग्रेस आरोप लगा रही है कि बीजेपी के सांसदों और विधायकों को ही सरकार के काम से भरोसा नहीं... जिसके चलते लगातार पत्र लिखे जा रहे हैं...वहीं सरकार सुशासन के लिए ऐसे पत्र व्यवहार को सामान्य प्रक्रिया बता रही है...

प्रदेश की राजनीति में पत्र से मचा बवाल... बीजेपी के ही सांसद,विधायक सरकार को लिख रहे पत्र... सांसद विजय बघेल ने मोदी की गारंटी पूरी नहीं होने का किया जिक्र...

सांसद बृजमोहन अग्रवाल सीमेंट के बढ़े दामों पर सरकार को लिखे पत्र... बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा अपराध पर न अंकुश लगाने cctv कैमरे लगाने लिखा पत्र...

पत्र के बाद प्रदेश में सियासी घमासान...दरअसल प्रदेश में भाजपा की सरकार है और अलग अलग जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा सरकार से मांग रखना

एक सतत प्रक्रिया है ,लेकिन सत्ता,सरकार अपनी ही पार्टी का हो और ऐसे में बीजेपी के ही सांसद,विधायक मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग कर रहे है...बीते 15 दिनों के भीतर ही 2 सांसद और 1 विधायक ने सरकार को पत्र लिखा है...

Raipur Chhattisgarh

जिसमे सांसद विजय बघेल ने शासकीय कर्मचारियों द्वारा मिले ज्ञापन का जिक्र करते हुए सीएम साय को पत्र लिखा जिसमे उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी के तहत जो वादा किया था वह पूरा नहीं होने से संतोष है इसे अविलंब पूरा किया जाना चाहिए?

वही दूसरा पत्र सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश में बढ़े सीमेंट के दामों को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए लिखा कि सरकार को इन तमाम औद्योगिक क्षेत्र पर दबाव बनाकर दामों को नियंत्रित करना चाहिए ताकि पुराने दामों में सीमेंट मिल सके.?

वही रायपुर के उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने राजधानी में अपराध को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग की है।। बीजेपी के तीनों नेताओं द्वारा लिखे गए पत्र को लेकर प्रदेश में राजनीति सियासत शुरू होना लाजमी था..

Raipur Transfer Breaking : नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ी तादाद में तबादले, एक साथ 144 कर्मचारी इधर से उधर….

अब इसे लेकर कांग्रेस मुद्दा बनाकर बीजेपी को घेरने में जुट गई है.. इधर पीसीसचीफ दीपक बैज ने कहा कि सरकार के विधायक ,सांसद खुद नाराज है अपनी सरकार से इसलिए कोई बढ़ती अपराध को लेकर खत लिख रहे है तो कोई सीमेंट के बढ़े दामों पर ...

साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश मे बढ़े सिमेंट के दामों को लेकर कांग्रेस का विरोध करने जा रही है..11 सितंबर को पीसी के माध्यम से बीजेपी सरकार की नाकामी को बताएंगे, 12 सितंबर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन सभी जिला मुख्यालय मे किया जाएगा...

वही जनहित से जुड़े मुद्दे को लेकर सजग जनप्रतिनिधि सरकार से अपनी मांग रखते ही है अब प्रदेश में इस कांग्रेस मुद्दा बनाकर सरकार पर तंज कस रही ...जिसे लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस तो सोए हुए हैं

जब मेरे द्वारा पत्र लिखा गया उसके बाद मांग कर रहे हैं ...उनको तो कोई अधिकार नहीं है ,कांग्रेस के जमाने में तीन बार सीमेंट का दाम बढ़ाए गए ..साय सरकार पुराने रेट में सीमेंट मिले इसकी व्यवस्था करेंगे वही सीमेंट के

दाम में बढ़ोतरी को लेकर सीएम को लिखे खत पर कहासीमेंट कंपनी ने नाजायज तौर पर रेट बढ़ाए हैं इसके लिए केंद्रीय मंत्री सीतारमण मुख्यमंत्री साय और रेट तय करने वाले संस्थान को खत लिखा है और कहां है जब बिजली पानी मजदूरों का रेट नहीं बढ़ा है तो सीमेंट के दामों में बढ़ोतरी करना औचित्य नहीं है.

बहरहाल एक अच्छे जनप्रतिनिधि वही होता है जो आम जनता से जुड़े होकर जनहित की समस्याओं को सरकार तक रखे चाहे सरकार किसी की भी हो लेकिन समाधान का प्रयास करे..

वही प्रदेश की राजनीति में इन नेताओ के पत्र ने हलचल मचा दी है...अब देखना यह होगा की पत्र के बाद समाधान कैसे और कब तक हो पाता है या सिर्फ राजनीति गलियारों में ही चर्चा का विषय बनकर रह जायेगा. ..


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019