Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur News : सड़क पर बर्थडे मनाते युवा नेता का वीडियो वायरल, एसएसपी ने की कार्रवाई...

Raipur News : सड़क पर बर्थडे मनाते युवा नेता का वीडियो वायरल, एसएसपी ने की कार्रवाई...
X

Raipur News : सड़क पर बर्थडे मनाते युवा नेता का वीडियो वायरल, एसएसपी ने की कार्रवाई…

Raipur News : रायपुर। राजधानी की सड़कों पर जन्मदिन और अन्य मौके पर केक काटने का चलन सा हो गया है। अब तो इन मामले में नेताओं की संलिप्तता भी सामने आ रही है। ऐसे ही मामले में यूथ कांग्रेस के रायपुर जिला अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 8 अन्य लोग भी पुलिस की गिरफ्त में पहुंच गए। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग आधी रात में बीच सड़क पर जन्मदिन का केक काटकर आतिशबाजी कर रहे थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तस्दीक कर रही है।

Raipur News : बता दें कि एसएसपी लाल उम्मेद सिंह आधी रात को शहर के दौरे पर निकले थे। इसी दौरान सुंदर नगर इलाके में यूथ कांग्रेस के रायपुर जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप उर्फ भक्खू अपने समर्थकों के साथ जन्मदिन मना रहे थे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष वैभव पांडे सहित कई और लोग भी थे।

Raipur News : केक काटकर बीच सड़क पर आतिशबाजी करते देख एसएसपी लाल उम्मेद सिंह ने यूथ कांग्रेस के रायपुर जिला अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ 8 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी पर डीडी नगर थाना में प्रतिबंधात्मक धाराओं और आम रास्ता रोकने की धाराओं में एफआईआर दर्ज किया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019