Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur News: बैडमिंटन कोर्ट में खिलाड़ी की संदिग्ध मौत, हार्ट अटैक की आशंका...

Raipur News
X

Raipur News

Raipur News: रायपुर: राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह सप्रे शाला जिला बैडमिंटन कोर्ट में एक चौंकाने वाली और दुखद घटना घटी। बैडमिंटन एकेडमी में डेमो सेशन के लिए पहुंचे 35 वर्षीय खिलाड़ी हिमांशु श्रीवास्तव की संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दिल का दौरा (हार्ट अटैक) इस दुखद घटना का संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

भिलाई निवासी, रायपुर में रह रहे थे हिमांशु
हिमांशु श्रीवास्तव मूलतः भिलाई सेक्टर-4 के निवासी थे और हाल ही में अपनी पत्नी के साथ रायपुर में रह रहे थे। शुक्रवार सुबह 8 से 9 बजे के बीच वे सप्रे बैडमिंटन एकेडमी में एक डेमो क्लास के लिए पहुंचे थे। वहां मौजूद अन्य खिलाड़ियों ने उन्हें खेलने की अनुमति दी और वे कुछ देर तक कोर्ट पर बैडमिंटन खेलते रहे।

Raipur News: खेल के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत
खेल समाप्त होने के बाद हिमांशु थककर कोर्ट के किनारे बैठ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 8:30 बजे के आसपास अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। तत्काल वहां मौजूद अन्य खिलाड़ियों ने उन्हें नजदीकी डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कर रही विस्तृत जांच
कोतवाली थाना पुलिस का कहना है कि हिमांशु की मौत के कारणों को लेकर फिलहाल स्पष्टता नहीं है, लेकिन प्राथमिक रूप से हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस एकेडमी में मौजूद अन्य खिलाड़ियों और कोच से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना की परिस्थितियों का पूरी तरह से खुलासा किया जा सके।

Raipur News: खिलाड़ियों में शोक की लहर
इस अप्रत्याशित हादसे से बैडमिंटन एकेडमी में मौजूद सभी खिलाड़ी स्तब्ध हैं। एक ऊर्जावान और उत्साहित खिलाड़ी की अचानक मौत ने सभी को झकझोर दिया है। फिलहाल, पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सटीक कारण सामने आ पाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019