Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur News: जिला अस्पताल परिसर में नई बिल्डिंग के लिए स्थल चिन्हित, कलेक्टर ने किया निरीक्षण...

Raipur News: जिला अस्पताल परिसर में नई बिल्डिंग के लिए स्थल चिन्हित, कलेक्टर ने किया निरीक्षण...
X

Raipur News: जिला अस्पताल परिसर में नई बिल्डिंग के लिए स्थल चिन्हित, कलेक्टर ने किया निरीक्षण…

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने गुरुवार को पंडरी स्थित जिला अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विस्तारीकरण और सुविधाओं के उन्नयन को लेकर एक नई बिल्डिंग के निर्माण के लिए स्थल का चिन्हांकन किया।

प्रशासन का मानना है कि नए भवन के निर्माण से अस्पताल में मरीजों के भर्ती होने की प्रक्रिया अधिक सुगम होगी और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आएगा। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों को जल्द से जल्द आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

इस फैसले से जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी और स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019