Raipur News : रेलवे स्टेशन परिसर में खड़ी स्कॉर्पियो जलकर हुई राख, पढ़े पूरी खबर...

Raipur News : रेलवे स्टेशन परिसर में खड़ी स्कॉर्पियो जलकर हुई राख, पढ़े पूरी खबर…
Raipur News : रेलवे स्टेशन परिसर में खड़ी स्कॉर्पियो जलकर हुई राख, पढ़े पूरी खबर…
Raipur News : रायपुर। रेलवे स्टेशन परिसर में एक स्कॉर्पियो गाड़ी में आग लगने की घटना हुई, जिसमें गाड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो गई। इस घटना के बाद फायर विभाग की लापरवाही सामने आई है, क्योंकि आग लगने की सूचना मिलने के बावजूद एक भी दमकल गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची।
Raipur News : बता दें कि घटना तब हुई जब स्कॉर्पियो गाड़ी रेलवे स्टेशन परिसर में धूप में खड़ी थी। भीषण गर्मी के कारण गाड़ी में आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के बाद गाड़ी पूरी तरह से जल गई, लेकिन फायर विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इस घटना ने फायर विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर इस तरह फायर विभाग सुस्त रहा तो बड़ी घटना हो सकती है।
Raipur News : गर्मी के मौसम में आगजनी की घटनाएं आम होती हैं, ऐसे में विभाग को सतर्क रहने की जरूरत है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि फायर विभाग को अलर्ट रहने और आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएं। फिलहाल, पुलिस और प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। गाड़ी में आग लगने का सही कारण अभी तक सामने नहीं आया है।


