Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur News: छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा को मिली नई रफ्तार, मुख्यमंत्री ने उड़नदस्ता दल को सौंपी 48 नई वाहनें...

Dev Verma
Raipur News
X

Raipur News

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में सड़क परिवहन को सुरक्षित, व्यवस्थित और तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को अपने निवास कार्यालय से परिवहन विभाग के उड़नदस्ता दल के लिए 48 अत्याधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य राज्य में यातायात नियमों के बेहतर क्रियान्वयन, सड़क दुर्घटनाओं में कमी और दूरस्थ क्षेत्रों में निगरानी को प्रभावी बनाना है।

Raipur News: मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि सड़क सुरक्षा राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है, और इन नए वाहनों के जुड़ने से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने इसे सड़क परिवहन में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक "मील का पत्थर" बताया।

Raipur News: उन्होंने कहा कि ये उड़नदस्ता वाहन विशेष रूप से ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में त्वरित निगरानी और कार्रवाई को सक्षम बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की, जैसे कि हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट का उपयोग करना, नशे की हालत में वाहन न चलाना और ट्रैफिक नियमों का पालन करना।

Raipur News: उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा, “जनभागीदारी के बिना एक सुरक्षित और संवेदनशील सड़क परिवेश का निर्माण संभव नहीं है। प्रत्येक नागरिक को दूसरों की सुरक्षा के लिए ज़िम्मेदार और अनुशासित व्यवहार अपनाना चाहिए।” कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, सचिव सह परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश, अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर सहित परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019