Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur News: राजकुमार कॉलेज ने लक्षिता मिरानिया की 12वीं तक की पढ़ाई का खर्च उठाने का लिया निर्णय...

Raipur News: राजकुमार कॉलेज ने लक्षिता मिरानिया की 12वीं तक की पढ़ाई का खर्च उठाने का लिया निर्णय...
X

Raipur News: राजकुमार कॉलेज ने लक्षिता मिरानिया की 12वीं तक की पढ़ाई का खर्च उठाने का लिया निर्णय…

Raipur News: रायपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में अपनी जान गंवाने वाले रायपुर के स्टील कारोबारी दिनेश मिरानिया के परिवार के लिए राजकुमार कॉलेज ने एक सराहनीय और संवेदनशील कदम उठाया है। कॉलेज प्रबंधन ने दिनेश मिरानिया की बेटी लक्षिता मिरानिया की 12वीं कक्षा तक की पूरी पढ़ाई का खर्च उठाने का निर्णय लिया है।

Raipur News: इस फैसले की जानकारी पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजकुमार कॉलेज की गवर्निंग बॉडी के प्रेसिडेंट टीएस सिंहदेव ने दी। उन्होंने मिरानिया परिवार से मुलाकात के बाद यह बताया कि लक्षिता मिरानिया वर्तमान में राजकुमार कॉलेज में 9वीं कक्षा की छात्रा है। मुलाकात के दौरान लक्षिता की शिक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की गई थी। इस कठिन समय में उनके भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से राजकुमार कॉलेज ने लक्षिता की 9वीं से 12वीं कक्षा तक की पूरी पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019