Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur News: हास्य योग की रजत जयंती पर रायपुर के अनुपम गार्डन में आयोजित होगा प्रशिक्षण शिविर...!

Raipur News: हास्य योग की रजत जयंती पर रायपुर के अनुपम गार्डन में आयोजित होगा प्रशिक्षण शिविर...!
X

Raipur News: हास्य योग की रजत जयंती पर रायपुर के अनुपम गार्डन में आयोजित होगा प्रशिक्षण शिविर…!

रायपुर। हास्य योग के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्वतंत्र हास्य योग महासंघ केन्द्र, रायपुर द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर विगत 15-20 वर्षों से निःशुल्क हास्य योग केन्द्र संचालित किया जा रहा है। जिससे शहर के नागरिकों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है।

हास्य योगी और प्रशिक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि 2025 में हास्य योग के 25 वर्षों के सफर को रजत जयंती के रूप में मनाते हुए पूरे भारत के विभिन्न राज्यों में प्रचार-प्रसार के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इसी सिलसिले में छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर के अनुपम गार्डन में 18 जनवरी 2025 को अंतर्राष्ट्रीय हास्य योग गुरु जितेन कोहि (दिल्ली) द्वारा एक दिवसीय हास्य योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में लगभग 400 से 500 योग साधकों के भाग लेने की संभावना है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019