Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur News: अब पासपोर्ट बनवाने के लिए दफ्तर के चक्कर नहीं, आपके इलाके में आएगी मोबाइल वैन, 3 दिन में मिलेगा तत्काल पासपोर्ट

Raipur News: अब पासपोर्ट बनवाने के लिए दफ्तर के चक्कर नहीं, आपके इलाके में आएगी मोबाइल वैन, 3 दिन में मिलेगा तत्काल पासपोर्ट
X

Raipur News: अब पासपोर्ट बनवाने के लिए दफ्तर के चक्कर नहीं, आपके इलाके में आएगी मोबाइल वैन, 3 दिन में मिलेगा तत्काल पासपोर्ट

Raipur News: रायपुर। पासपोर्ट बनवाना अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। विदेश मंत्रालय की नई पहल के तहत अब मोबाइल पासपोर्ट वैन लोगों के घर के पास जाकर पासपोर्ट से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी करेगी। इस हाईटेक वैन की शुरुआत छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में हो चुकी है और जल्द ही रायपुर में भी यह सुविधा शुरू होने जा रही है।

Raipur News: क्या है पासपोर्ट मोबाइल वैन

यह वैन पासपोर्ट बनाने की पूरी सुविधा से लैस है, जिसमें बायोमेट्रिक स्कैनिंग, फिंगरप्रिंट, फोटो खींचने और दस्तावेज़ जांच की सारी सुविधाएं मौजूद हैं। सप्ताह में एक बार यह वैन अलग-अलग इलाकों में जाकर लोगों को घर के पास ही पासपोर्ट बनवाने की सुविधा देगी। वैन में तैनात स्टाफ सभी औपचारिकताएं पूरी करेगा।

Raipur News: कैसे करें आवेदन

  • वेबसाइट passportindia.gov.in पर जाकर लॉग इन करें।

  • मोबाइल वैन का ऑप्शन चुनें और अपने स्लॉट की बुकिंग करें।

  • तय समय पर वैन आपके क्षेत्र में पहुंचेगी और प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

आरपीओ गौरव गर्ग ने बताया कि शुरुआत में यह वैन उन इलाकों में जाएगी, जहां पासपोर्ट सेवा केंद्र उपलब्ध नहीं हैं। वैन का रूट और शेड्यूल ऑनलाइन अपडेट किया जाएगा।

Raipur News: तत्काल पासपोर्ट सिर्फ 3 दिन में

  • तत्काल पासपोर्ट – ₹3500 शुल्क, 3 दिन में बनकर तैयार

  • सामान्य पासपोर्ट – ₹1500 शुल्क, 2 हफ्ते में पूरा

Raipur News: रायपुर में 19 साल में बने 6 लाख पासपोर्ट

रायपुर में 2007 में पासपोर्ट सेवा केंद्र की शुरुआत हुई थी। तब से अब तक 6 लाख से ज्यादा पासपोर्ट बनाए जा चुके हैं। खास बात यह है कि पिछले 3 वर्षों में हर साल 50 हजार से अधिक लोग पासपोर्ट बनवा रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019