Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur News: आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार...

Raipur News: आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार...
X

Raipur News: आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर: Raipur News: राजधानी रायपुर में आईपीएल सट्टा खिलाने के दो अलग-अलग मामलों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Raipur News: पहले मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने कटोरा तालाब स्थित सूर्या अपार्टमेंट के पास दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से MR-BEAN नामक एप की जानकारी हासिल की, जिससे ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था और सट्टे की पैसों का हिसाब रखा जा रहा था। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम खुशाल जैन और तूफान तिलंते बताया, जो रायपुर के निवासी हैं। इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Raipur News: दूसरी घटना में सरस्वती नगर थाना पुलिस ने तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुकुरबेडा आलेख महिमा मंदिर परिसर स्थित एक मकान में कुछ लोग आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। पुलिस ने रेड कर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और पूछताछ की। आरोपियों ने अपना नाम राजेश सेन उर्फ राजेश कुमार, शिवचरण सेन उर्फ लालू और ओंकार सेन उर्फ ओम बताया। कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से 16 एंड्रॉयड फोन मिले, जिनसे सट्टा संचालित किया जा रहा था। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019