Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur News: अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 33 किलो गांजा जब्त...

Raipur News: अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 33 किलो गांजा जब्त...
X

Raipur News: अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 33 किलो गांजा जब्त…

रायपुर: रायपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। आरोपियों को रेलवे स्टेशन के पास एक्सप्रेस-वे रोड के किनारे से पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 33 किलो गांजा और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिसकी कुल कीमत 3 लाख 61 हजार रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

गंज थाना पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। रायपुर पुलिस की इस कार्रवाई से अंतर्राज्यीय तस्करी पर बड़ा प्रहार हुआ है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019