Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur News: 10वीं मंजिल से गिरकर लड़की की मौत, आत्महत्या या हत्या, पुलिस जांच में जुटी...

Raipur News: 10वीं मंजिल से गिरकर लड़की की मौत, आत्महत्या या हत्या, पुलिस जांच में जुटी...
X

Raipur News: 10वीं मंजिल से गिरकर लड़की की मौत, आत्महत्या या हत्या, पुलिस जांच में जुटी…

रायपुर: रायपुर की ऐश्वर्या एम्पायर बी-2 बिल्डिंग में 10वीं मंजिल से गिरकर एक लड़की की मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

हत्या, आत्महत्या या दुर्घटना
मृतका की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस CCTV फुटेज खंगालने में लगी है ताकि घटना की सटीक वजह का पता लगाया जा सके। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हत्या है, आत्महत्या या फिर एक हादसा।

सुरक्षा को लेकर लोगों में आक्रोश
घटना के बाद स्थानीय निवासियों में भारी गुस्सा है। उनका कहना है कि कई बार सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गई, लेकिन बिल्डर ने ध्यान नहीं दिया। लोगों ने ऐश्वर्या एम्पायर ग्रुप पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि अधूरे निर्माण के बावजूद फ्लैट बेचे गए हैं और सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं।

पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं
लड़की ऐश्वर्या एम्पायर में रहती थी या नहीं, इसको लेकर भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों और सोसाइटी के लोगों से पूछताछ कर रही है।

फिलहाल, पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और जल्द ही घटना की असली वजह सामने आने की उम्मीद है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019