Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur News : PWD में नौकरी का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार...

Raipur News : PWD में नौकरी का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार...
X

Raipur News : PWD में नौकरी का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार…

Raipur News : रायपुर। PWD विभाग में सब इंजीनियर की नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में विजय कुमार यादव और एनोस दास शामिल हैं।

Raipur News : पुलिस के अनुसार, आरोपी विजय कुमार यादव ने खुद को लोक निर्माण विभाग (PWD) का SDO बताते हुए हीरालाल राजवाड़े नामक युवक को सब इंजीनियर की नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। आरोपियों ने हीरालाल से अलग-अलग किस्तों में कुल 4 लाख रुपये की रकम वसूल की।

Raipur News : इतना ही नहीं, आरोपियों ने प्रार्थी को एक फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया ताकि वह विश्वास कर सके। लेकिन जब काफी समय बीत जाने के बाद भी नौकरी नहीं लगी, तब हीरालाल को शक हुआ और उसने सिविल लाइन थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

Raipur News : पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी विजय कुमार यादव और उसके साथी एनोस दास को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019