Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur News : दा पंजाबी रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की कार्रवाई, ग्राहक की बिरयानी में निकला कॉकरोच...

Raipur News : दा पंजाबी रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की कार्रवाई, ग्राहक की बिरयानी में निकला कॉकरोच...
X

Raipur News : दा पंजाबी रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की कार्रवाई, ग्राहक की बिरयानी में निकला कॉकरोच…

Raipur News : रायपुर। राजधानी रायपुर के कटोरा तालाब स्थित दा पंजाबी रेस्टोरेंट में शनिवार को खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीरेंद्र कुमार भारतीय के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी कर रेस्टोरेंट में कई गंभीर खामियां पकड़ीं। यह कार्रवाई ग्राहक की बिरयानी में कॉकरोच मिलने और वेज-नॉनवेज खाद्य पदार्थों को एक ही फ्रिज में रखे जाने की शिकायत के बाद की गई।

Raipur News : खाद्य विभाग की टीम ने रेस्टोरेंट से विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता मानकों के उल्लंघन और खाद्य सामग्री के अनुचित भंडारण की पुष्टि हुई। इसके चलते विभाग ने रेस्टोरेंट को तीन दिनों तक भोजन परोसने से रोकने की सख्त चेतावनी दी है। साथ ही, तय समय में सुधार नहीं करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की बात भी कही गई है।

Raipur News : खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीरेंद्र कुमार ने बताया कि ग्राहकों की शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है। रेस्टोरेंट प्रबंधन को स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने साफ किया है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019