Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur News: डाकघरों में नहीं मिलेंगी बिजली-टेलीफोन बिल और रिचार्ज की सुविधाएं, सेवा प्रदाता कंपनी से करार समाप्त

Dev Verma
Raipur News
X

Raipur News

Raipur News: रायपुर। डाकघरों से अब बिजली बिल जमा करना, मोबाइल रिचार्ज कराना या टेलीफोन बिल भरना संभव नहीं होगा। डाक विभाग ने इन सेवाओं के लिए अनुबंधित कंपनी के साथ करार समाप्त कर दिया है। यह निर्णय आज से लागू हो गया है।

Raipur News: गौरतलब है कि पूर्व संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद के कार्यकाल में पूरे देश के डाकघरों को जनसुविधाओं का केंद्र बनाने की पहल की गई थी। इस योजना के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को नजदीकी डाकघर में ही कई सेवाएं जैसे बिल भुगतान, रिचार्ज आदि उपलब्ध कराने के लिए एक कॉमन सर्विस सेंटर मॉडल अपनाया गया था। इसके लिए एक विशेष प्रयोजन कंपनी के साथ अनुबंध किया गया था, जिसके जरिए डाक विभाग को प्रत्येक सेवा पर कमीशन भी मिलता था।

Raipur News: हालांकि, बीते 5-6 वर्षों में इन सेवाओं को लेकर अपेक्षित जनसहयोग और व्यावसायिक सफलता नहीं मिली। उपभोक्ता मूल सेवा एजेंसियों को ही प्राथमिकता देते रहे। वहीं, डाकघर के कर्मचारियों के लिए यह काम अतिरिक्त बोझ और तकनीकी परेशानियों का कारण बन गया।

Raipur News: इन सब कारणों को ध्यान में रखते हुए संचार मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि देशभर के सभी राज्यों के डाकघरों में यह अतिरिक्त सेवाएं तत्काल प्रभाव से बंद कर दी जाएं। इसके लिए सभी राज्यों के पोस्टमास्टर जनरल को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Raipur News: इस निर्णय के बाद अब डाकघर अपनी पारंपरिक सेवाओं जैसे पत्र व्यवहार, पार्सल, मनी ऑर्डर और बचत योजनाओं पर ही केंद्रित रहेंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019