Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur News : सोनडोंगरी में तैयार हो रहा डॉग शेल्टर, नसबंदी से लेकर अंतिम संस्कार की होगी व्यवस्था...

Dev Verma
Raipur News : सोनडोंगरी में तैयार हो रहा डॉग शेल्टर, नसबंदी से लेकर अंतिम संस्कार की होगी व्यवस्था...
X

Raipur News : सोनडोंगरी में तैयार हो रहा डॉग शेल्टर, नसबंदी से लेकर अंतिम संस्कार की होगी व्यवस्था…

रायपुर। Raipur News : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सोनडोंगरी इलाके में राज्य का पहला अनोखा डॉग शेल्टर बनकर तैयार हो रहा है, जहां आवारा और आक्रामक कुत्तों की देखभाल के साथ-साथ उनके सम्मानजनक अंतिम संस्कार की भी व्यवस्था होगी। यह शेल्टर करीब 2 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें 65 पिंजड़े बनाए गए हैं, जहां खूंखार कुत्तों को रखा जाएगा। यह पहल शहर में बढ़ती डॉग बाइट की घटनाओं और इसके चलते होने वाली मौतों को रोकने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Raipur News : कुत्तों के लिए हर सुविधा

इस डॉग शेल्टर में कुत्तों के इलाज के लिए ऑपरेशन थियेटर बनाया गया है, जहां वेटनरी डॉक्टर उनकी देखभाल और नसबंदी करेंगे। कुत्तों को नहलाने के लिए पाइप लाइन बिछाई गई है, वहीं उनके पेयजल और भोजन तैयार करने के लिए अलग स्थान चिन्हित किया गया है। शेल्टर में तैनात वेटनरी डॉक्टर नियमित रूप से कुत्तों की सेहत की निगरानी करेंगे।

Raipur News : कुत्तों के सम्मानजनक अंतिम संस्कार की व्यवस्था

खास बात यह है कि यदि किसी कुत्ते की मृत्यु होती है, तो उसके अंतिम संस्कार के लिए शेल्टर में एक मुक्तिधाम भी बनाया गया है। यहां इलेक्ट्रिक मशीन से शवदाह किया जाएगा, जिससे कुत्तों को सम्मानजनक विदाई दी जा सके।

Raipur News : भविष्य में पालतू कुत्तों के लिए भी जगह

नगर निगम की योजना है कि भविष्य में इस शेल्टर में पालतू कुत्तों को भी रखने की व्यवस्था की जाए। इसके लिए डॉग लवर्स और एनजीओ के सहयोग से नए प्रयास शुरू किए जा रहे हैं। इससे पहले नगर निगम आवारा कुत्तों को शहर से बाहर छोड़ने और उनकी नसबंदी जैसे कदम उठा चुका है, लेकिन अब यह नया शेल्टर एक व्यापक समाधान की ओर बढ़ता कदम है।

Raipur News : क्यों जरूरी है यह पहल

शहर में डॉग बाइट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिसके चलते कई लोगों की जान जा चुकी है। इस शेल्टर के जरिए आक्रामक कुत्तों को नियंत्रित करने और उनकी संख्या पर अंकुश लगाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही, यह पहल कुत्तों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण को भी मजबूत करेगी। नगर निगम के इस प्रयास से उम्मीद की जा रही है कि रायपुर में कुत्तों से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान निकलेगा और इन बेजुबानों को भी सुरक्षित आश्रय मिलेगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019