Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur News : नगर पालिका कार्यालय में तलाकशुदा पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, महिला गंभीर रूप से घायल...

Raipur News : नगर पालिका कार्यालय में तलाकशुदा पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला, महिला गंभीर रूप से घायल...
X

Raipur News

Raipur News : रायपुर। मंदिर हसौद नगर पालिका कार्यालय में शुक्रवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात ने सभी को स्तब्ध कर दिया। कंप्यूटर ऑपरेटर तृप्ति मिश्रा पर उनके तलाकशुदा पति दिनेश मिश्रा ने लोहे के सूजा से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में तृप्ति की पीठ और सीने में गंभीर चोटें लगीं, जिससे वे खून से लथपथ होकर बेहोश हो गईं।

Raipur News : बता दें कि घटना दोपहर 1.45 बजे की है, जब तृप्ति अपने कार्यालय टेबल पर काम कर रही थीं। अचानक दिनेश मिश्रा ने कार्यालय में प्रवेश किया और टेबल पर रखे लोहे के सूजा से उन पर ताबड़तोड़ वार किए। तृप्ति की मां, जो ग्राम कुरूद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं, को नगर पालिका कर्मचारी लव मिश्रा ने फोन पर इस हमले की सूचना दी। वे तुरंत परिचित रमेश यादव के साथ कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्हें बताया गया कि तृप्ति को प्राथमिक उपचार के लिए मंदिर हसौद पीएचसी ले जाया गया है।

Raipur News : पीएचसी में तृप्ति ने अपनी मां को बताया कि दिनेश ने जान से मारने की नीयत से हमला किया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी दिनेश मिश्रा की तलाश तेज कर दी है, जो हमले के बाद फरार है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019