Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur News : आतंकी हमले पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा - आतंकवादियों को मिलेगा मुँहतोड़ जवाब...

Dev Verma
Raipur News : आतंकी हमले पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव का कहा - आतंकवादियों को मिलेगा मुँहतोड़ जवाब...
X

Raipur News : आतंकी हमले पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव का कहा – आतंकवादियों को मिलेगा मुँहतोड़ जवाब…

Raipur News : रायपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह हमला आतंकवादियों की कायरता और दुस्साहस को दर्शाता है, जिसका जवाब उन्हें जरूर मिलेगा। सरकार इस हमले को गंभीरता से ले रही है और जल्द ही इसका करारा प्रतिउत्तर दिया जाएगा।

Raipur News : उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का घटनास्थल पर तुरंत पहुँचना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपनी विदेश यात्रा बीच में छोड़कर देश लौटना, इस बात का प्रमाण है कि केंद्र सरकार इस हमले को लेकर बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति अब और भी कठोर होगी।

Raipur News : इस हमले में रायपुर के समता कॉलोनी निवासी व्यवसायी दिनेश मीरानिया की भी जान गई है। उनका पार्थिव शरीर रायपुर लाया गया है और पूरे शहर में शोक की लहर है। परिजनों और शहरवासियों के चेहरे पर गहरा दुख और आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है।

Raipur News : अरुण साव ने भावुक होकर कहा, "यह बहुत ही दर्दनाक घटना है। पूरे छत्तीसगढ़ के लोग दुखी हैं। लेकिन हम यह भरोसा दिलाते हैं कि इस नृशंस हमले के जिम्मेदार आतंकियों को उनकी करतूत का कड़ा और मुँहतोड़ जवाब जरूर मिलेगा। सरकार हर मोर्चे पर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।"

Raipur News : सरकार की इस कड़ी प्रतिक्रिया से साफ है कि भारत अब आतंकवाद को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं करेगा और इसके खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के लिए तैयार है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019