Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur News : हांफ गया CM साय का हेलीकॉप्टर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हेलीपैड पर मौजूद...

Puja Rahi
हांफ गया CM साय का हेलीकॉप्टर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हेलीपैड पर मौजूद
X

हांफ गया CM साय का हेलीकॉप्टर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हेलीपैड पर मौजूद

रायपुर : Raipur News : हांफ गया CM साय का हेलीकॉप्टर : बड़ी खबर रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड स्थित हेलिपैड से आ रही है। जहां CM विष्णुदेव साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई है। मौके पर तमाम अधिकारी -कर्मचारी मौजूद हैं।

हांफ गया CM साय का हेलीकॉप्टर : क्या है पूरा मामला

मौके पर मौजूद सूत्रों ने बताया कि CM साय रायपुर से जशपुर जाने के लिए इसी हेलीकॉप्टर से उड़ान भरने वाले थे। वे मौके पर पहुंचे भी मगर आखिरी वक्त में हेलीकाप्टर हांफ गया। मौके पर अफरातफरी मची हुई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हेलीकॉप्टर में खराबी आने से वे जशपुर के लिए रवाना नहीं हो सके। सीएम साय काफी देर तक हेलीकॉप्टर के उड़ने का इंतजार करते रहे, लेकिन उड़ान नहीं भर पाया. बताया जा रहा कि टेक्निकल समस्या के चलते हेलीकॉप्टर नहीं उड़ सका। इसकी सूचना मिलते ही एसएसपी लाल उम्मेद सिंह समेत सुरक्षा बल के अधिकारी पुलिस लाइन हेलीपेड जा पहुंचे।

Raipur News : दूसरे चॉपर से हुए रवाना
मुख्यमंत्री विष्णु साय तकरीबन डेढ़ घंटे से ज्यादा वक्त तक पुलिस लाइन हेलीपैड में बैठकर हेलीकॉप्टर के ठीक होने का इंतजार किये। तकनीकी खामी ठीक नहीं हो पाने पर सीएम एयरपोर्ट के लिए रवाना पहुंचे , जहां से वे दूसरे हेलीकॉप्टर से जशपुर रवाना हुए।

दरअसल सीएम साय का आज जशपुर दौरे का कार्यक्रम थे, जहां वे दुलदुला विकासखंड के जामटोली में मां शारदा धाम मेला में शामिल होंगे। इसके बाद वहां से शाम 4 बजे वापस रायपुर लौट आएंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019