CG News:हिन्दुओं को गुलामी की आदत, धीरेंद्र शास्त्री बोले- इच्छा से करें तो दिक्कत नहीं, छत्तीसगढ़ में गौ-अभयारण्य बनाने की मांग...
Raipur News : रायपुर। बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्मांतरण के खिलाफ बड़ी मुहिम छेड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि देशभर में हनुमान चालीसा मंडल बनाए जाएंगे ताकि धर्मांतरण को रोका जा सके। रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने धर्मांतरण को देश का सबसे बड़ा मुद्दा बताते हुए इसके खिलाफ आवाज उठाने की बात कही।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अशिक्षा धर्मांतरण का सबसे बड़ा कारण है। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी फंडिंग के माध्यम से देश में धर्मांतरण कराया जा रहा है। पंडित शास्त्री ने धर्मांतरण कराने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को देश निकाला दिया जाना चाहिए। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने ऐलान किया कि वे छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के खिलाफ पदयात्रा निकालेंगे।
यह यात्रा छत्तीसगढ़ के बस्तर और जशपुर जैसे इलाकों से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में धर्मांतरण के मामलों की संख्या अधिक है। पंडित शास्त्री ने बताया कि जशपुर में विश्व की दूसरी सबसे बड़ी चर्च है, जो धर्मांतरण के बढ़ते प्रभाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जशपुर और बस्तर से पदयात्रा निकालकर हिंदुओं की घर वापसी कराई जाएगी। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि धर्मांतरण रोकने और हिंदू समाज को संगठित करने के लिए हनुमान चालीसा मंडल बनाए जाएंगे।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


