Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur News : कांग्रेस की PAC बैठक में भूपेश बघेल की दो टूक, चरणदास महंत पर सवाल, “सीएम पर हमला करने से क्यों बचते हैं?”

Raipur News
X

Raipur News

Raipur News : रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक 23 जून को रायपुर में संपन्न हुई। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत पर सीधा निशाना साधा और उनकी चुप्पी को लेकर तीखे सवाल उठाए। बघेल ने महंत से पूछा, “आप मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पर हमला करने से क्यों बचते हैं? नेता प्रतिपक्ष के तौर पर आपको सरकार के खिलाफ मुखर होना चाहिए।” बघेल ने संगठन में अनुशासनहीनता पर भी गहरी नाराजगी जताई और महंत की ढिलाई को लेकर असंतोष व्यक्त किया।

Raipur News : बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता शामिल थे। सूत्रों के अनुसार, बघेल ने कहा कि सरकार की नाकामियों को जनता के सामने लाने में कुछ वरिष्ठ नेता पीछे हट रहे हैं, जो पार्टी के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने विशेष रूप से महंत की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा, “नेता प्रतिपक्ष को सरकार की नीतियों और फैसलों पर आक्रामक रुख अपनाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा।”


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019