Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur News: मरीन ड्राइव चौक पर हादसा, होर्डिंग का लोहे का फ्रेम गिरने से दो कारें क्षतिग्रस्त, ट्रैफिक जाम

Raipur News
X

Raipur News

Raipur News: रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव चौक पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचा। मरीन ड्राइव चौक पर तिरंगा यात्रा के दौरान एक विशाल कटआउट का लोहे का फ्रेम गिर गया, जिससे दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। कारों में सवार लोगों को गंभीर चोटें नहीं आईं। इस घटना से सुबह के समय क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई।


Raipur News:
बारिश के मौसम में आंधी-तूफान के कारण पुराने और जर्जर हो चुके विज्ञापन होर्डिंग्स और स्वागत गेट के ढांचे कमजोर होकर गिरने का खतरा बढ़ गया है। नगर निगम प्रशासन ने पिछले महीने इन ढांचों की जांच कर विज्ञापन फर्मों से सुरक्षा गारंटी प्रमाणपत्र मांगा था। इसके बावजूद, शहर के कई हिस्सों में जर्जर और कमजोर होर्डिंग्स अभी भी लगे हुए हैं, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019