Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur News: श्रीनिवास मद्दी बने बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष, CM विष्णुदेव साय हुए शामिल

Raipur News
X

Raipur News

Raipur News: रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में शनिवार को एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी के पदभार ग्रहण और अभिनंदन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।

मुख्यमंत्री साय ने श्री मद्दी को उनके नए दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे समाज सेवा और प्रशासनिक कार्यों में लंबे समय से सक्रिय हैं और विभिन्न पदों पर उनके कार्य का अनुभव बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के संचालन को मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता और नवाचार के सिद्धांतों पर काम कर रही है और ऐसे अनुभवी नेतृत्व से निगम को नई दिशा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने अपने हाल ही के दिल्ली दौरे की चर्चा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से उनकी मुलाकात बेहद सार्थक रही। उन्होंने बताया कि बस्तर क्षेत्र के लिए सिंचाई परियोजनाएं, इंद्रावती और महानदी को जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये योजनाएं विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में निर्णायक कदम सिद्ध होंगी।

Raipur News: डॉ. रमन सिंह का संबोधन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी श्रीनिवास मद्दी को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि श्री मद्दी के पास सामाजिक जीवन का लंबा अनुभव है, जो उन्हें पहले भी वन विकास निगम के अध्यक्ष के रूप में सफलता दिला चुका है। अब इस अनुभव का लाभ स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन को मिलेगा।

Raipur News: अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

इस विशेष अवसर पर जगदलपुर विधायक किरण देव, वन मंत्री केदार कश्यप, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद रूपकुमारी चौधरी, महेश कश्यप, भोजराज नाग सहित कई विधायक, निगम-मंडल के अध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक श्याम धावड़े और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019