Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur News : साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, शेयर ट्रेडिंग के नाम से ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर......

Uma Verma
Raipur News
X

Raipur News

Raipur News : महेश कुमार साहू/रायपुर। प्रार्थी डॉक्टर प्रकाश गुप्ता पिता स्वर्गीय राम प्रसादगुप्ता उम्र 66 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी टाटीबंध आमानाका रायपुर, रिटायर्ड सिविल सर्जन ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 74.49 लाख रुपए की ठगी होने

की रिपोर्ट दर्ज कराई, दिनांक 16/7/24 को रेंज साइबर थाना रायपुर में अपराध क्रमांक 8/24 धारा 420,34 IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना की टीम को तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों को

गिरफ्तार करने के संबंध में निर्देश दिया गया। निर्देसानुसार कार्यवाही करते हुए विवेचना क्रम में आरोपियों द्वारा उपयोग किए जा रहे बैंक खातों एवं मोबाइल नंबरों की जानकारी प्राप्त की गई। आरोपी आशीष साहू द्वारा विभिन्न बैंकों में खाता खुलवाकर अपने साथी आरोपी विकास

Raipur News

चंद्राकर को दिया गया था। उक्त बैंक खातों में प्रार्थी से 25 लाख रुपए जमा करवाए गए थे। बैंक खातों के एवज में विकास चंद्राकर ने कमीशन के रूप में 3.70 लाख रुपए आशीष को दिया था। आरोपी विकास चंद्राकार निवासी भिलाई पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। यह वर्चुअल नंबर

का प्रयोग करता है और अन्य लोगों से बैंक खाते किराया में लेकर ठगी की रकम जमा करवाने में प्रयोग करता था। इन बैंक खातों में अलग अलग राज्यों के कुल 80 पुलिस थाना एवं साइबर सेल मे रिपोर्ट दर्ज है।

विकास चंद्राकर के स्वयं की 10 से अधिक बैंक खातों, XUV 700 गाड़ी की जानकारी प्राप्त हुई है। आरोपियों को दिनांक 29/7/24 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

Gwalior Viral Video : खाकी को शर्मसार करने वाली तस्वीर..बीच सड़क नशे की हालत में आरक्षक…वीडियो वायरल

गिरफ्तार आरोपी

1 आशीष साहू पिता निरंजन साहू उम्र 36 निवासी स्पात नगर भिलाई, दुर्ग छत्तीसगढ़

2 विकास चंद्राकार पिता आशाराम चंद्राकार उम्र 33 वर्ष सा मैत्री नगर रिसाली भिलाई

जप्ती 4 नग मोबाइल,1 लैपटॉप,7 ATM कार्ड, i10 कार, 8 लाख बैंक खाता में होल्ड


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019