Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur News: 10 साल की अनविका ने माइनस 10 डिग्री में बिना ट्रेनिंग एवरेस्ट बेस कैंप फतह कर रचा कीर्तिमान

Dev Verma
Raipur News
X

Raipur News

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की 10 साल की अनविका अग्रवाल ने अपने साहस, आत्मविश्वास और अद्भुत संकल्प के बलबूते एवरेस्ट बेस कैंप की 5,364 मीटर ऊंची चढ़ाई को सफलतापूर्वक पूरा कर एक नई मिसाल कायम की है। कड़ाके की ठंड और कठिन रास्तों से गुजरते हुए, माइनस 10 डिग्री सेल्सियस के तापमान में 11 दिनों की इस दुर्गम यात्रा को अनविका ने अपने माता-पिता और बहन के साथ पूरा किया, वह भी बिना किसी औपचारिक पर्वतारोहण प्रशिक्षण के।

Raipur News: अनविका की इस उपलब्धि ने उन्हें सबसे कम उम्र की पर्वतारोहियों में शामिल कर दिया है। खास बात यह है कि अनविका की तैयारी केवल रोज़ाना दौड़ने और सीढ़ियां चढ़ने तक सीमित थी। उनके माता-पिता इस पूरे अभियान में उनके साथ रहे, और कठिन मौसम, सर्द हवाओं और दुर्गम रास्तों के बावजूद अनविका ने कभी हार नहीं मानी।

Raipur News: यात्रा के दौरान जब उनकी तबीयत थोड़ी बिगड़ी, तब भी उन्होंने हिम्मत नहीं खोई और पूरे संयम और धैर्य के साथ अपने लक्ष्य को हासिल किया। अनविका न केवल पर्वतारोहण में रुचि रखती हैं, बल्कि पढ़ने और लिखने की भी शौकीन हैं। इतनी कम उम्र में उन्होंने एक किताब भी लिखी है, जो उनकी रचनात्मकता और बौद्धिक क्षमता को उजागर करती है।

Raipur News: अब अनविका का अगला सपना है एवरेस्ट की चोटी (8,848 मीटर) को फतह करना। वह इस सपने को लेकर बेहद उत्साहित हैं और इसे साकार करने के लिए अभी से खुद को तैयार कर रही हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि राज्य और देश के लिए भी गर्व की बात है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019