Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर : बीजेपी सरकार के एक साल पूरे होने पर जनादेश पर्व का आयोजन......

Puja Rahi
रायपुर : बीजेपी सरकार के एक साल पूरे होने पर जनादेश पर्व का आयोजन......
X

रायपुर: रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में आज बीजेपी सरकार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जनादेश पर्व मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जुटे हैं।

जेपी नड्डा करेंगे शिरकत
इस भव्य आयोजन में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और पूरा मंत्रिमंडल भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेगा।

विशेष दिन की वर्षगांठ
आज से ठीक एक साल पहले, इसी दिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने शपथ ली थी। इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए जनादेश पर्व का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम में बीजेपी की सरकार की उपलब्धियां, योजनाएं और आगामी कार्यों पर चर्चा होगी। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और जोश देखा जा रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019