Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur liquor sales break record on Holi: होली पर रायपुर वाले गटक गए 58 करोड़ रुपए की शराब, राजधानी में शराब की बिक्री के सारे रिकॉर्ड टूटे

Asian News
CG News : सरकारी दुकानों में शराब नहीं, बाहर ब्लैक में बिक्री, 80 रुपए का क्वार्टर 200 में बिका
X

CG News : सरकारी दुकानों में शराब नहीं, बाहर ब्लैक में बिक्री, 80 रुपए का क्वार्टर 200 में बिका

रायपुर। Raipur liquor sales break record on Holi: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इस बार होली के मौके पर शराब की बिक्री ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। मदिरा प्रेमियों ने त्योहार के दौरान जमकर जाम छलकाए, जिसके कारण पिछले साल की तुलना में इस साल शराब की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गई। सिर्फ चार दिनों के भीतर राजधानीवासी 58 करोड़ रुपए से अधिक की शराब गटक गए, जिससे राज्य शासन को राजस्व के रूप में अच्छी आमदनी हुई है।

Raipur liquor sales break record on Holi: पिछले साल से ज्यादा हुई बिक्री
होली के मौके पर रायपुर में इस बार शराब की बिक्री ने साल 2025 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले साल होली के दौरान चार दिनों में 57 करोड़ 19 लाख रुपए की शराब बिकी थी। वहीं इस साल यह आंकड़ा बढ़कर 58 करोड़ 10 लाख 33 हजार 200 रुपए तक पहुंच गया। इस तरह पिछले साल की तुलना में लगभग एक करोड़ रुपए से अधिक की शराब की बिक्री हुई है।

Raipur liquor sales break record on Holi: 1 से 5 मार्च के बीच हुई भारी बिक्री
होली के आसपास के दिनों में शराब की दुकानों पर लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली। 1 मार्च 2026 को 12 करोड़ 11 लाख 28 हजार 110 रुपए की शराब बिकी। इसके बाद 2 मार्च को 15 करोड़ 94 लाख 4 हजार 40 रुपए की बिक्री हुई। 3 मार्च को सबसे अधिक 21 करोड़ 73 लाख 18 हजार 920 रुपए की शराब बिकी। वहीं 5 मार्च को 8 करोड़ 31 लाख 82 हजार 130 रुपए की बिक्री दर्ज की गई। इन चार दिनों को मिलाकर कुल 58 करोड़ 10 लाख 33 हजार 200 रुपए की शराब की बिक्री हुई।

Raipur liquor sales break record on Holi: शासन को मिला बड़ा राजस्व
होली के मौके पर हुई रिकॉर्ड शराब बिक्री से राज्य शासन को भी बड़ा राजस्व मिला है। जानकारी के मुताबिक रायपुर जिले में फिलहाल 78 देशी और विदेशी शराब की दुकानें संचालित हो रही हैं। त्योहारों के दौरान इन दुकानों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, जिससे बिक्री में तेजी आती है और शासन को भी ज्यादा राजस्व प्राप्त होता है।

Raipur liquor sales break record on Holi: नए साल पर भी बना था बिक्री का रिकॉर्ड
छत्तीसगढ़ में नए साल के मौके पर भी शराब की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था। साल 2025 में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को क्रमशः 46 करोड़ और 50 करोड़ रुपए की शराब बिकी थी। वहीं साल 2026 के स्वागत में 31 दिसंबर को 53 करोड़ और 1 जनवरी को 49 करोड़ रुपए की शराब की बिक्री हुई। इस तरह दो दिनों में कुल बिक्री 102 करोड़ रुपए से अधिक रही। इसके अलावा 30 दिसंबर को भी लोगों ने करीब 36 करोड़ रुपए की देसी और विदेशी शराब खरीद ली थी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019