Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़
Raipur Fraud News : डॉक्टर से 88 लाख रूपए की ठगी का मामला....

Raipur Fraud News
Raipur Fraud News
Raipur Fraud News : रायपुर : रायपुर के थाना खम्हारडीह से डॉक्टर से लाखों रुपया का ठगी करने का मामला सामने आया है। जहां एक डॉक्टर से करीब 88 लाख से अधिक की ऑनलाइन ठगी हुई है।
आरोपियों ने गेमिंग कंपनी में इन्वेस्ट करने पर 40 प्रतिशत मुनाफा देने का झांसा देकर डॉक्टर से ठगी की है। इसके बाद आरोपियों ने डॉक्टर से 88 लाख 75 हजार रुपए ऐंठ लिए। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी डॉक्टर डॉ. अषित कुमार का ठगीकर्ता से टेलीग्राम चैनल के जरिए संपर्क हुआ था, ठगों ने ऑनलाइन रॉयल गेमिंग कंपनी में पैसा लगाने पर बड़ा मुनाफा देने की बात डॉक्टर से कही थी, साथ ही कम इन्वेस्टमेंट पर ज्यादा मुनाफा दिलाने का लालच भी दिया था।
Next Story


