Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur Cyber Fraud : राजधानी रायपुर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर युवक से 44 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला आया सामने

Uma Verma
Raipur Cyber Fraud
X

Raipur Cyber Fraud

Raipur Cyber Fraud : रायपुर : राजधानी रायपुर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर एक युवक से 44 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। फोन करने वाले ने युवक को भरोसा दिलाया कि एक महीने से भी कम समय में उसकी निवेश की गई रकम दोगुनी हो जाएगी। युवक उनके झांसे में आ गया

और उसने अलग-अलग किस्तों में 44 लाख रुपए जमा कर दिए। इस मामले में पुलिस ने फर्जी सिम बेचने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। राजधानी का एक युवक 44 लाख रुपए की ठगी का शिकार हो गया। गोल्डन टॉवर अमलीडीह के निवासी कारोबारी संजय वर्मा को ठगों ने वॉट्सएप कॉल किया

और शेयर ट्रेडिंग में बड़ा मुनाफा होने का लालच दिया। साइबर रेंज में मामला दर्ज होने के बाद जांच में पता चला कि जिस मोबाइल नंबर से कॉल किया गया था, वह दुर्ग के कुथरैल के निवासी परमेश्वर का है। पुलिस ने परमेश्वर के घर पहुंचकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह इस नंबर के बारे में कुछ भी नहीं

Raipur Cyber Fraud

जानता है। उसने बताया कि मोबाइल कंपनी के एजेंट विक्की देवांगन ने 14 फरवरी को उसका मोबाइल नंबर पोर्ट कराया था। पोर्ट कराते समय उसने दो बार अंगूठा लगवाया था। पुलिस ने विक्की को पकड़ लिया और पूछताछ में उसने बताया कि उसने परमेश्वर का अंगूठा दो बार स्कैन कर एक्सट्रा सिम एक्टिव कर लिया था

Singhania Group Raipur : सिंघानिया ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर सुबोध सिंघानिया ने किया रक्तदान

और इसे ज्यादा कीमत में बेच दिया था। अब पुलिस उस युवक की तलाश कर रही है जिसने फर्जी सिम खरीदा था। पुलिस ने लगातार उन खातों की जानकारी निकाली जहां रकम ट्रांसफर हुई। इस कार्रवाई में 13 लाख रुपए खाते में होल्ड कराए गए हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019