Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर : छत्तीसगढ़ी एक्टर राजेश अवस्थी के निधन पर CM साय ने जताया शोक...

रायपुर : छत्तीसगढ़ी एक्टर राजेश अवस्थी के निधन पर CM साय ने जताया शोक...
X

रायपुर : छत्तीसगढ़ी एक्टर राजेश अवस्थी के निधन पर CM साय ने जताया शोक…

रायपुर : छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता राजेश अवस्थी के निधन पर सीएम विष्णुदेव साय ने शोक व्यक्त किया है। सीएम ने ट्विटर पर अपने शोक संदेश में कहा कि राजेश अवस्थी का निधन छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग के लिए अपूरणीय क्षति है।

सीएम ने लिखा, "छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्माता, भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश अवस्थी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। वह छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष रहे और उन्होंने यहां की लोक कला, संस्कृति एवं परंपरा के संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।"

सीएम साय ने आगे कहा कि राजेश अवस्थी का योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए, उनके शोक संतप्त परिजनों और शुभचिंतकों के प्रति सांत्वना व्यक्त की है।

राजेश अवस्थी के निधन से छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ी कमी महसूस की जाएगी, क्योंकि उन्होंने अपने करियर में छत्तीसगढ़ी सिनेमा को कई महत्वपूर्ण योगदान दिए थे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019