Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर : सीएम साय ने बीजापुर नक्सली हमले पर जताया शोक....

रायपुर: सीएम साय ने बीजापुर नक्सली हमले पर जताया शोक
X

रायपुर: सीएम साय ने बीजापुर नक्सली हमले पर जताया शोक

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर में हुए नक्सली हमले पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा,

"बीजापुर जिले के कुटरू में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में 8 जवानों और एक वाहन चालक के शहीद होने की खबर अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शहीदों के परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि शहीद जवानों की आत्मा को शांति और उनके शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।"

सीएम साय ने नक्सलियों की इस कायराना हरकत को उनकी हताशा का परिणाम बताया। उन्होंने कहा, "बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली बौखला गए हैं और इसी वजह से इस तरह की कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। नक्सलवाद के खात्मे के लिए हमारी लड़ाई पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगी।"

इस नक्सली हमले के बाद राज्य सरकार ने घटना की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई तेज करने का आश्वासन दिया है। जवानों की शहादत को लेकर पूरे राज्य में शोक की लहर है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019