Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : वन बंधु परिषद महिला समिति द्वारा "नारी चेतना" का आयोजन 7 को

Asian News
Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। वन बंधु परिषद रायपुर महिला समिति द्वारा महिलाओं के मानसिक सशक्तिकरण एवं सकारात्मक सोच के उद्देश्य से "नारी चेतना" कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि 7 जनवरी को मैग्नेटो स्थित संतोष हॉल में दोपहर 3 बजे से परिषद की महिला समिति के लिए आनंदमय कार्यक्रम का आयोजन होना है।

Raipur City News : प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता खंडेलवाल ने बताया कि कार्यक्रम में कवियत्री शशि दुबे द्वारा हास्य कविताओं के आकर्षण के साथ ही साइकोलॉजिस्ट आंचल रिखानी द्वारा मनोवैज्ञानिक मार्गदर्शन दिया जाएगा। वही प्रदेश अध्यक्ष कांता सिंघानिया ने बताया कि इस मौके पर मनोरंजक खेल एवं हाउजी का भी आयोजन किया गया है।

Raipur City News : सचिव सरिता रेखानी ने बताया कि इस विशेष कार्यक्रम के माध्यम से ज्ञान, हास्य,मनोरंजन और आत्मबल का एक सुंदर संगम होगा। आयोजन को सफल बनाने हेतु पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है एवं तैयारियां ज़ोरो पर है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019