Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : शहीद एएसपी आकाश राव की पत्नी को मिली अनुकंपा नियुक्ति, डीएसपी पद पर होगी सेवा

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। सुकमा में नक्सली हमले में शहीद हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुजे की पत्नी स्नेहा गिरेपुजे को राज्य सरकार ने अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की है। उन्हें दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर पुलिस अकादमी, चंद्रखुरी में उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पद पर नियुक्त किया गया है।

Raipur City News : गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्नेहा गिरेपुजे को परिवीक्षा अवधि में अकादमी द्वारा निर्धारित प्रशिक्षण पूरा करना अनिवार्य होगा। प्रशिक्षण के बाद परीक्षा में सम्मिलित होकर प्रदर्शन के आधार पर ही वरिष्ठता और सेवा की पुष्टि की जाएगी।

Raipur City News : यदि परीक्षा में असफल होती हैं, तो सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं। इसके साथ ही नियुक्ति के लिए एक माह के भीतर चिकित्सा और चरित्र सत्यापन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। अगर जांच में कोई विपरीत तथ्य पाए जाते हैं, तो उनकी सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019