Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : खेलते हुए मासूम निर्माणाधीन टंकी में गिरा, डूबने से हुई मौत

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। रायपुर के अमलीडीही स्थित महात्मा गांधी नगर, गली नंबर 01 में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। घर में बनी निर्माणाधीन पानी की टंकी में गिरकर डेढ़ साल के मासूम इराज साहू की मौत हो गई।

Raipur City News : जानकारी के अनुसार, हादसे के समय बच्चे की मां घर पर नहीं थी और काम पर गई हुई थी। वहीं मासूम अपनी दादी के साथ घर में खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते वह टंकी के पास पहुंचा और अचानक उसमें गिर गया। किसी को भनक लगने से पहले ही मासूम पानी में डूब गया।

Raipur City News : घटना का पता चलते ही परिजन उसे तुरंत मेकाहारा अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह पूरा मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019