Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News: साइंस कॉलेज चौपाटी हटाने पर बवाल, जेसीबी के आगे लेट गए पूर्व विधायक समेत कई कांग्रेसी गिरफ्तार

Asian News
Raipur City News: साइंस कॉलेज चौपाटी हटाने पर बवाल, जेसीबी के आगे लेट गए पूर्व विधायक समेत कई कांग्रेसी गिरफ्तार
X

Raipur City News: रायपुर। राजधानी रायपुर के दुर्गा मैदान स्थित साइंस कॉलेज चौपाटी को हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही बवाल मच गया। निगम की टीम और भारी पुलिस बल के साथ सुबह पहुंची जेसीबी मशीनों का कांग्रेस नेताओं और व्यवसायियों ने जमकर विरोध किया। इस दौरान पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, नेता प्रतिपक्ष (निगम) आकाश तिवारी समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता जेसीबी के आगे लेट गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Raipur City News: पुलिस-कांग्रेसियों के बीच धक्का-मुक्की

निगम ने व्यवसायियों को शुक्रवार-शनिवार की रात 5 बजे तक का अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद देर रात पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और आकाश तिवारी समेत कई कांग्रेसी नेता व्यवसायियों के समर्थन में मौके पर धरने पर बैठ गए। सुबह कार्रवाई शुरू होते ही कांग्रेसियों और पुलिस के बीच झूमाझटकी हुई। सभी जोन के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। फिलहाल निगम की दर्जन भर से अधिक गाड़ियां और जेसीबी चौपाटी हटाने के काम में लगी है।

Raipur City News: रेलवे की जमीन पर पार्किंग का प्लान, चौपाटी शिफ्टिंग अटकी

असल में निगम ने चौपाटी को शिफ्ट करने के लिए जिस जगह का चयन किया था, वह रेलवे की जमीन है। रेलवे वहां ओवरब्रिज के नीचे पार्किंग बनाने की योजना पर काम कर रहा है। इसी वजह से रेलवे ने वहां काम कर रहे मोटर मैकेनिकों को भी जगह खाली करने का नोटिस थमा दिया है। रेलवे के मालिकाना हक जताने के बाद चौपाटी शिफ्ट करने का मामला ठंडे बस्ते में चला गया था, जिसके बाद निगम ने मौजूदा जगह से ही चौपाटी हटाने का फैसला लिया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019