Raipur City News : रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम विष्णुदेव साय ने किया स्वागत

Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आज एक खास पल का गवाह बनी, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय प्रवास पर यहां पहुंचे। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

Raipur City News : गृह मंत्री के स्वागत में विमानतल पर पूरे प्रदेश के दिग्गज नेता और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, महापौर मीनल चौबे, सांसद रूपकुमारी चौधरी सहित मुख्य सचिव विकास शील, डीजीपी अरुण देव गौतम और अन्य अधिकारियों ने गृह मंत्री का स्वागत किया।
Raipur City News : उल्लेखनीय है कि गृह मंत्री अमित शाह 4 अक्टूबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ जगदलपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे और राज्य की विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे।


