Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News: माना एयरपोर्ट के एंट्री गेट के पास लावारिस बैग ने बढ़ाई टेंशन, मौके पर पहुंची सीआईएसएफ बम डिस्पोजल टीम

माना एयरपोर्ट के एंट्री गेट के पास लावारिस बैग ने बढ़ाई टेंशन, मौके पर पहुंची सीआईएसएफ बम डिस्पोजल टीम
X

माना एयरपोर्ट के एंट्री गेट के पास लावारिस बैग ने बढ़ाई टेंशन, मौके पर पहुंची सीआईएसएफ बम डिस्पोजल टीम

Raipur City News: रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एंट्री गेट के पास अचानक लावारिस बैग मिला। सूचना के बाद मौके पर सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंची। बम डिस्पोसेबल टीम को बुलाकर जांच की जा रही है।

Raipur City News: जानकारी के मुताबिक, यह मामला माना थाना इलाके का है। रविवार की देर रात रायपुर एयरपोर्ट के एंट्री गेट के पास बने उबर टैक्सी काउंटर के समीप लावारिस बैग रखा हुआ था। जिसके बाद मौके पर तुरंत सीआईएसएफ की बम डिस्पोजल टीम बुलाकर एरिया कवर कर के बैग की जांच-पड़ताल की गई। फिलहाल एयरपोर्ट के अन्य परिचालन सामान्य रूप से जारी है।

Read more:
Tokhan Sahu :- पार्टी के प्रति समर्पण और संघर्ष ,कैसे पंच से राज्यमंत्री बने तोखन साहू


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019