Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : दो विदेशी युवतियां गिरफ्तार, देह व्यापार से जुड़े संभावित नेटवर्क की जांच

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो विदेशी युवतियों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार युवतियों की पहचान दिनोरा और सारा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ये दोनों युवतियां बिना वैध वीजा शहर में रह रही थीं। वर्ष 2026 में भी इनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी।

Raipur City News : जानकारी के मुताबिक, हाल ही में वीआईपी रोड पर हुई एक घटना और उससे जुड़े हंगामे के बाद पुलिस ने रशियन युवती और भावेश आचार्य से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण सुराग सामने आए। इसके बाद तेलीबांधा पुलिस ने एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के साथ मिलकर मामले की जांच शुरू की।

Raipur City News : जांच में यह संदेह मिला कि तेलीबांधा और सरस्वती नगर इलाके के कुछ होटलों में लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा है। पुलिस अब पूरे मामले की विस्तार से जांच कर रही है और इससे जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019