Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : राजधानी में तीन दिवसीय "वेडिंग कलेक्शन" ज्वेलरी प्रदर्शनी का आयोजन आज से शुरू

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी जीवन बीमा मार्ग स्थित ओरा ज्वेलर्स में आज 23 जनवरी से तीन दिवसीय "वेडिंग कलेक्शन" ज्वेलरी प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है,उक्त जानकारी देते हुए मैनेजर मयंक कुमार प्रजापति ने बताया कि प्रदर्शनी का उदघाटन छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया जाएगा।

Raipur City News : इस मौके पर राजधानीवासियों के लिए रोमांचक गेम भी आयोजित किए गए है। वही बड़ी वैरायटी में शादी समारोह के लिए डिजाइनर और आकर्षक गहने भी उपलब्ध रहेंगे। आयोजकों ने बताया कि एक ही छत के नीचे बारीकी से डिजाइन किए हुए नेकलेस ब्रेसलेट, ईयर रिंग्स आदि विभिन्न प्रकार के डायमंड,सोने के ज़ेवर शुद्धता की गारंटी के साथ विशेष दामों पर उपलब्ध रहेंगे।

Raipur City News : श्री प्रजापति ने बताया कि ओरा अपने ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए कभी भी क्वालिटी में समझौता नहीं करता है, ओरा का उद्देश्य है कि ग्राहकों को उच्च स्तरीय खूबसूरत जेवर कम से कम दामों में ग्राहकों को पहुंचाया जाए। प्रदर्शनी का उदघाटन प्रातः 11 बजे किया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019