Raipur City News : राज्य स्थापना दिवस पर भी खुले रहेंगे मेकाहारा के दरवाज़े, मरीजों की सुविधा के लिए नहीं होगी छुट्टी, अधीक्षक ने जारी किया आदेश

Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस (1 नवंबर) के मौके पर जहां पूरे प्रदेश में सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश रहेगा, वहीं राजधानी रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) में इस दिन भी सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।
Raipur City News : अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक डॉ. भीमराव अंबेडकर ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि 1 नवंबर को अस्पताल में ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) सामान्य दिनों की तरह खुला रहेगा और सभी चिकित्सकीय सेवाएं पूर्ववत रूप से संचालित होंगी।
Raipur City News : अधिकारियों का कहना है कि मेकाहारा में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में छुट्टी के कारण किसी को असुविधा न हो, इसके लिए यह कदम उठाया गया है।



