Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : थार कार से मिली युवक की सड़ी-गली लाश, इलाके में मचा हड़कंप

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में दिवाली के बीच एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। टाटीबंध क्षेत्र में खड़ी एक थार गाड़ी सीजी 04 पीएक्स 6888 से युवक की दो-तीन दिन पुरानी लाश बरामद हुई है। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

Raipur City News : बता दें कि करीब 15 दिन पहले यही थार वाहन भिलाई-3 के पास एक्सीडेंट का शिकार हुई थी। दुर्घटना के बाद वाहन को खींचकर महिंद्रा शोरूम, टाटीबंध के सामने खड़ा कर दिया गया था। कार की खिड़कियां बंद थीं, लेकिन लॉक नहीं थीं।

Raipur City News : जांच के दौरान अंदर से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ, जो सड़ने लगा था और 2-3 दिन पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने कार को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच में जुटी है। शव की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019