Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तूता गांव में एक रहस्यमयी घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। गांव में भूपेंद्र पटेल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की उम्र लगभग 28 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया कि भूपेंद्र के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं।
Raipur City News : साथ ही शव के पास जहर भी बरामद हुआ है, जिससे मामला और पेचीदा हो गया है। सूचना मिलते ही अभनपुर थाना प्रभारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी गई है।
Raipur City News : पुलिस हत्या और आत्महत्या, दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की पूरी तफ्तीश के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का खुलासा हो पाएगा।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


