Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : सीएम साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, सड़क मार्ग से रवाना हुए सारंगढ़-बिलाइगढ़

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हेलीकॉप्टर में आज उस समय तकनीकी खराबी आ गई, जब वे सारंगढ़-बिलाइगढ़ जिले के दौरे के लिए रवाना होने वाले थे। इस वजह से सीएम साय को हेलीकॉप्टर से उतरकर वेटिंग रूम में इंतजार करना पड़ा। उनके साथ भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भी मौजूद थे।

Raipur City News : तकनीकी खराबी के कारण सीएम साय को अंततः सड़क मार्ग से अपने गंतव्य के लिए रवाना होना पड़ा। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने निर्धारित दौरे के लिए रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा सारंगढ़-बिलाइगढ़ जाने वाले थे। उड़ान भरने से ठीक पहले हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी का पता चला, जिसके कारण उड़ान को रोक दिया गया।

Raipur City News : तकनीकी दल ने तत्काल हेलीकॉप्टर की जांच शुरू की और समस्या को ठीक करने में जुट गया। हालांकि, समय की कमी को देखते हुए सीएम साय ने सड़क मार्ग से अपने दौरे को जारी रखने का फैसला किया। हेलीकॉप्टर में खराबी की सूचना मिलते ही तकनीकी विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019